सिगिरिया गुफा


👉 लोकेशन - श्रीलंका (मटाले जिले में सिंहगिरी कस्बे के निकट) | (600 फुट ऊंचा शेलखंड जिसका आकार सुस्ताते  हुए सिंह के समान इसी कारण इसे सिंहगिरी कहते हैं) | 

👉 समय - पांचवी शताब्दी( 479 ईस्वी से497 ई) | 

👉 प्राचीन नाम -सिंह गिरी

👉 बनवाई - धातुसेन (461 - 469) (4 शताब्दी | 

(2 रानियां, पुत्री, पुत्र - मोगलायन, कश्यप प्रथम )

👉 चित्रण करवाया - कश्यप प्रथम ने

👉 खोज - 1830 में मेजर फोर्मस ने 

👉 धर्म  - बौद्ध धर्म 

👉 कुल गुफाएं - 6 (अब दो शेष है )

👉 प्रतिलिपि बनवाई - मिस्टर मुर्रे ने 1889 में |  ( 13 आकृतियां पोस्टर पेस्टल रंगों में और शेष रंगीन छाया चित्रों के द्वारा बनाई) |  मौर्य सम्राट अशोक ने पुत्र महेंद्र और पुत्री संघमित्रा को धर्म प्रचार हेतु श्रीलंका भेजा 3 शताब्दी ईसा पूर्व में।

👉 चित्र - 2 चित्रित खोहो में 6 गुफाएं, दो में ही चित्र शेष 

👉 विंसेंट स्मिथ ने इन्हें ए और बी नाम दिया है ।  A कक्ष  26.5 फुट |  B कक्ष 41.5 फुट लंबा है |  21 रूपायनी स्त्रियों के चित्र बने हुए हैं।

👉 गुफा A  में 4 चित्र, गुफा B में 17 चित्र है।

👉 ये चित्र मानव आकार से कुछ छोटे हैं

👉 पहले कक्ष वाली नारी आकृतियां लंबी और दूसरे कक्ष वाली नारी आकृतियां कुछ छोटी है | 

👉 कुलीन महिला पुष्प लिए हुए।

👉 चित्रण विधि - तैयार किए गए चित्र धरातल पर बनाए गए।

👉 चावल की भूसी,खड़िया मिट्टी नारियल के रेशे को लाल मिट्टी के लेप से तैयार किया जाता है। इस पर बालू ,चुना, मिट्टी का मिश्रण लगाकर आधे इंच के मोटे बालू या चूने के प्लास्टर से सतह को तैयार किया जाता है।

👉 डॉ गिर्राज अग्रवाल ने चित्रों का अंकन गीली दीवार पर बताया है।

👉 श्री बेल के मतानुसार चित्र सूखे धरातल पर टेंपरा रंग से बनाए गए हैं।


                        सिगिरिया गुफा प्रश्नोत्तर


प्रश्न :- सिगिरिया गुफा की प्रतिलिपि वर्तमान में कहां सुरक्षित है?

उत्तर :- कोलंबो संग्रहालय में


प्रश्न  :- 'विशुद्धीमग्म' किस धर्म से संबंधित ग्रंथ है?

उत्तर  :- बौद्ध धर्म 

(ईसा पूर्व दूसरी सदी के इस ग्रंथ में सिंगल की चित्रकला का इतिहास मिलता है)


प्रश्न  :- सिगिरिया की गुफाओं का जीर्णोद्धार और सुरक्षा की व्यवस्था किसके निर्देशन में हुई ?

उत्तर  :- एच. सी. पीवेल (श्रीलंका पुरातत्व विभाग में कमिश्नर  1895-1905


प्रश्न :- 'कला और कलम' किसकी पुस्तक है ?

उत्तर :- डॉ गिर्राज किशोर अग्रवाल


प्रश्न  :- '21 रूपायनी स्त्रीयो के चित्र' किस गुफा में बने हैं? 

उत्तर :- सीगिरिया  की गुफा में


प्रश्न  'जुलूस के रूप में कुलीन महिलाएं हाथों में पुष्प लिए' चित्र किस गुफा का है? 

उत्तर :- सिगिरिया गुफा


प्रश्न :- मेघकन्या  किस गुफा में चित्रित है?

उत्तर :- सिगिरिया की गुफा में

(स्त्रियों की आंखों की पुतलियां काली, हल्की पीली, कहीं कही हरी दिखाई गई हैं । शरीर में हरा पीला और नारंगी रंग भरा गया है)


प्रश्न :- अप्सराएं किस गुफा में चित्रित हैं?

उतर :- सिगिरिया | ( अप्सराएं चित्र अकेले तथा युग्म रूप में चित्रित है)


प्रश्न :- ई वी हैवैल ने सीगीरिया के चित्रकारों की तुलना किस पाश्चात्य चित्रकार से की है?

उतर  :- बोतीचिल्ली (Botticelli)


प्रश्न :- सिगीरिया गुफाओं का उत्खनन कार्य धातुसेन ने किनके लिए करवाया था?

उत्तर  :- बौद्ध भिक्षुओ के लिए


प्रश्न :- सिंहल द्वीप को अन्य किन नामों से जाना जाता था?

उत्तर  :- श्रीलंका, ताम्रपर्णी ,अमर द्वीप और आम्रद्वीप।

أحدث أقدم