प्रश्न :- लोहे की प्रयोग का सर्वप्रथम साक्ष्य कहां से मिलता है ?
उत्तर :- अतरंजीखेड़ा (उत्तर प्रदेश) से मिलता है 1000 ईसा पूर्व
प्रश्न :- किस शैली के चित्रों में भगवान बुद्ध को केश तथा मूंछों से युक्त बनाया गया है ?
उत्तर :- गांधार शैली
प्रश्न :- वेदांग कितने हैं?
उत्तर :- 6 (कल्प, व्याकरण, निरुक्त, छंद, ज्योतिष, शिक्षा)
प्रश्न :- भारतीय संगीत का मूल किस वेद आको कहा गया है ?
उत्तर :- सामवेद को
प्रश्न :- कर्मकांड प्रधान वेद कौन सा है ?
उत्तर :- यजुर्वेद वेद (एकमात्र वेद जिसकी रचना गद्य तथा पद्य दोनों में की गई है)
प्रश्न :- बुद्ध का परिनिर्वाण किस शारीरिक अवस्था में दर्शाया गया है ?
उत्तर :- दाहिनी करवट में
प्रश्न :- “ब्रह्मा विद्या”किसे कहा जाता है ?
उत्तर :- उपनिषदों को (अर्थ - गुरु के समीप बैठकर ज्ञान प्राप्त करना)
प्रश्न :- जैन धर्म के त्रिरत्न कौन कौन से हैं ?
उत्तर :- सम्यक दर्शन,सम्यक ज्ञान ,सम्यक आचरण । (पांच महाव्रत सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह एवं ब्रह्माचर्य।)
प्रश्न :- बौद्ध धर्म के त्रिरत्न कौनसे हैं ?
उत्तर :- बुद्ध, संघ, धम्म।
प्रश्न :- विष्णु के 10 अवतारों का उल्लेख किस पुराण में किया गया है ?
उत्तर :- मत्स्य पुराण में (सर्वाधिक प्राचीन मत्स्य पुराण संख्या। 18)
प्रश्न :- त्रिपिटक किसे कहा जाता है?
उत्तर :- बौद्ध ग्रंथों -सुत्त पिटक अधिधम्म पिटक, विनय पिटक को सामूहिक रूप से त्रिपिटक कहा जाता है भाषा-पाली
प्रश्न :- कमल और सांड भगवान बुद्ध के जीवन की किस घटना से संबंधित है?
उत्तर :- जन्म
प्रश्न :- किस शासक के काल में बौद्ध धर्म का विभाजन हीनयान और महायान में हो गया था ?
उत्तर :- कनिष्क (महायान के अनुयायियों ने बुद्ध की मूर्ति पूजा का प्रचलन किया और हीनयान शाखा के अनुयायियों ने बुद्ध के उपदेशों का स्वीकार किया।
प्रश्न :- बुद्ध ने अपने सर्वाधिक उपदेश कहां पर दिए थे?
उत्तर :- कोशल देश की राजधानी श्रावस्ती में
प्रश्न :- महाभिनिष्क्रमण किसे कहते हैं?
उत्तर :- बुद्ध के गृह त्याग को ।
👉 महापरिनिर्वाण- मृत्यु को
👉 धर्मचक्र प्रवर्तन -उपदेश देने को।
प्रश्न :- अजंता में भगवान बुद्ध के पीछे क्या बनाया गया है ?
उत्तर :- आभामंडल