प्रश्न :- पिगाल गैलरी कहां स्थित है ?
उत्तर :- पेरिस में (1930 में रविंद्र नाथ के चित्रों की प्रदर्शनी पिगाल गैलरी में हुई थी)
प्रश्न :- श्रीनाथजी के स्वरूप के पीछे सज्जा युक्त बड़े आकार के कपड़े पर जो पर्दे बनाए जाते है वो क्या कहलाते है?
उत्तर :- पिछवाई (नाथद्वारा शैली)
प्रश्न :- “कृष्ण की आठ गोपिया एक हाथी रूप में”चित्र किस शैली का है ?
उत्तर :- शेखावाटी शैली
प्रश्न :- 'तारीख -ए -पंजाब' के लेखक कौन थे ?
उत्तर :- मोइनुद्दीन
प्रश्न :- "कला की घाटी" किसे कहा जाता है ?
उत्तर :- चम्बा की घाटी को (चम्बा शैली ,राजपूत चंबियाल वंश के राजा यहां शासन करते थे )
प्रश्न :- संगीत का अभ्यास करते हुए चित्र किस शैली का है ?
उत्तर :- कालीघाट शैली
प्रश्न :- डब्लू जी आर्चर ने कालीघाट शैली को क्या नाम दिया ?
उत्तर :- बाजार पेंटिंग
प्रश्न :- “द स्टोरी ऑफ टेलर” किसका चित्र है ?
उत्तर :- अमृता शेरगिल(1913 -1941
प्रश्न :- श्रद्धा किसका चित्र है ?
उत्तर :- के .के. हेब्बर
प्रश्न :- के एच आरा (कृष्ण हवलाजी आरा )का जन्म कहां हुआ था ?
उत्तर :- आंध्रप्रदेश (सिकंदराबाद के उपनगर बोलाराम में)1914 -1985
प्रश्न :- हुमायूं की मुलाकात तबरेज में किन दो ईरानी चित्रकारों से हुई ?
उत्तर :- ख्वाजा अब्दुलसमद सिराजी(पशु चित्रण) और मीर सैयद अली(ग्राम्य चित्रण
प्रश्न :- प्रमाण का क्या अर्थ है ?
उत्तर :- आकृतियों का ठीक ज्ञान
प्रश्न :- तिलक मंजरी (10वी शताब्दी)किसके द्वारा लिखित है ?
उत्तर :- धनपाल
प्रश्न :- वाल्मीकि का पुराना नाम क्या था ?
उत्तर :- रत्नाकर
प्रश्न :- उत्तर प्रदेश का प्रमुख प्रागैतिहासिक स्थल लिखूनियां किस नदी के किनारे स्थित है ?
उत्तर :- गरई नदी के किनारे
प्रश्न :- 'कला बाहरी प्रभाव की आंतरिक अभिव्यक्ति है' कथन किसके द्वारा कहा गया है ?
उत्तर :- क्रोचे
प्रश्न :- हेलन रूबीसो ने पाल शैली को क्या नाम दिया ?
उत्तर :- बिहार शैली
प्रश्न :- किस मुगल सम्राट की तुलना हिंदू सम्राट विक्रमादित्य से की जाती थी ?
उत्तर :- अकबर
प्रश्न :- "दुपट्टे में तीन औरतें" चित्र किस प्रसिद्ध चित्रकार का है ?
उत्तर :- मकबूल फिदा हुसैन
प्रश्न :- शंखो चौधरी (1916-2005) को पद्मश्री से कब सम्मानित किया गया ?
उत्तर :- 1971 में