मध्यकाल की चित्रकला


भाग-2  

पूर्व मध्यकाल (700ई -1000ई )

उत्तर मध्यकाल(1000ई- 1550ई)

पूर्व मध्यकाल से संबंधित गुफाएं -  सितनवासल और एलोरा की गुफा

उत्तर मध्य काल से संबंधित शैलिया - पाल  शैली, जैन शैली, अपभ्रंश शैली, गुजरात शैली

           

        पाल शैली

समय → 730 - 1197 ई 

धर्म → बौद्ध धर्म

नामकरण → हेलन रूबीसो ने बिहार शैली कहा

पाल वंश के संस्थापक → गोपाल पाल 

राजा गोपाल ने बिहार तक अपना राज्य स्थापित किया।

राजा गोपाल का पुत्र धर्मपाल राजा बना ( 810 ई)

राजा धर्मपाल ने भागलपुर (गंगा नदी के किनारे) विक्रमशिला महाविद्यालय बनवाया।

ओदांतपूरी व सोमपूरी विहारो को वारेंद्र में बनवाया ।

धर्मपाल को पाल शैली का संस्थापक माना जाता है।

देवपाल → इन्होंने अपनी सीमा का विस्तार किया और वास्तुकला, चित्रकला मूर्तिकला का विकास किया

सारनाथ, कुर्कीहारा, नालंदा, गया आदि स्थानों पर मूर्तियां और उकेरिया बनवाई।

नारायणपाल  

महिपाल → इनके समय में अनेक पाल पोथियों का चित्रण हुआ।

अनेक चैत्य,मूलगंधकुटी,में धर्मराजीका स्तूप बनवाएं।

जयपाल 

विग्रहपाल तृतीय 

पाल शैली के प्रमुख केंद्र → नेपाल, बंगाल, बिहार पाल शैली के प्रसिद्ध चित्रकार धीमान और वित्तपाल

पाल शैली के चित्र  → पोथियो पर प्राप्त होते हैं  ये पोथीया ताल पत्र पर लिखी गई, जो लगभग 2 इंच लंबे और 2.5 इंच चौडे थे ( इन पोथियों को ढकने के लिए दोनों और पटरे लगाए जाते थे जिन्हें दफ्ती या काष्ठ पट कहा जाता था। 

लिपि → देवनागरी 

पृष्ठभूमि → सफेद

पाल शैली के चित्रग्रंथ → पंचशिखा, साधनमाला, महायान बौद्ध पोथीया,प्रज्ञापारमिता, करणदेव गुहा, गंधव्यूह।

रंग → पोथियों के पृष्ठ के बीच नीला, सफेद, काला ,पीला तथा मूल रंगों के मिश्रण का प्रयोग हुआ।


प्रश्नोत्तर 

प्रश्न :- गंधव्यू में कुल कितने चित्र हैं ?

उत्तर :- 126


प्रश्न :- चीनी यात्री फाह्यान ने बंगाल के किस स्थान पर प्रारंभिक ताड़पत्रिय चित्रों का विवरण प्रस्तुत किया ?

उत्तर :- तमरालीपट


प्रश्न :- लघु चित्रकला की शुरुआत कहां से हुई ?

उतर :-  मध्यकाल से


प्रश्न :- मध्यकाल की चित्रकला में किसका प्रयोग नगण्य था ?

उत्तर :- सोने का 


प्रश्न :- पटरो पर बनाए गए चित्रों की सुरक्षा के लिए किसका प्रयोग किया जाता था ?

उत्तर :- लाख का     


प्रश्न :- तुर्कों ने नालंदा पर कब आक्रमण किया ?

उत्तर :- 1199 ई


प्रश्न :- चित्रसूत्र कब चित्रित हुआ ?

उत्तर :- पूर्व मध्यकाल में


प्रश्न :- पाल शैली की रेखाओं पर किस कला का प्रभाव था ?

उत्तर :- अजंता का 


प्रश्न :- पाल शैली में सीमा रेखा किस रंग से बनाई गई ? 

उत्तर :- काले रंग की (पाल शैली में स्वर्ण रंग का प्रयोग नहीं किया गया)


प्रश्न :- कागज का आविष्कार भारत में किस काल में हुआ ?

उत्तर :- मध्यकाल में 14 वी शती में


प्रश्न :- पाल शैली में कितने चश्म चेहरों की अधिकता है ?

उत्तर :- सवा चश्म चेहरे


प्रश्न :- पाल शैली के चित्र विदेश में किस संग्रहालय में है ?

उत्तर :- बोस्टन संग्रहालय लंदन में


प्रश्न :- बोधगया में महाबोधि मंदिर का निर्माण किसने कराया ?

उत्तर :- देवपाल ने 


प्रश्न :- कल्पतरु के समान कौन से शासक माने जाते थे ?

उतर :- धर्मपाल


प्रश्न :- राजा महिपाल का शासन समय क्या था ?

उत्तर :- 922 ईसवी से 1040 ई

Previous Post Next Post