प्रश्न 1 :- खजुराहो के मंदिर का निर्माण किस शैली में हुआ है ?
उत्तर :- पंचायतन शैली
प्रश्न 2 :- फ्रांस निप्से ने किस धातु की मुद्रण शीट तैयार की थी ?
उत्तर :- कांसे की
प्रश्न 3 :- अंतराल में सम विभाजन से क्या आशय है ?
उत्तर :- चारों ओर से तल का समान भार
प्रश्न 4 :- क्ले क्या होता है ?
उत्तर :- मिट्टी
प्रश्न 5 :- मिट्टी के पके हुए बर्तनों को क्या कहा जाता है ?
उत्तर :- टेराकोटा
प्रश्न 6 :- मिट्टी की बनी मूर्ति एवं बर्तनों को कितने सेंटीग्रेड में पकाया जाता है ?
उत्तर :- 700 से 900 सेंटीग्रेड पर
प्रश्न 7 :- रिलीफ, प्लेनोग्राफी, इंटैग्लियो, सिरीग्राफी यह प्रमुख पद्धतियां किसकी है ?
उत्तर :- छापा चित्रण की
प्रश्न 8 :- भारत में प्रथम व्यक्ति जिन्होंने सेरीग्राफी पद्धति को अपनाया ?
उत्तर :- के जी सुब्रमण्यम
प्रश्न 9 :- भारत में सबसे पहले प्रिंटिंग प्रेस कहां स्थापित की गई ?
उत्तर :- गोवा (1556)
(भारत में प्रिंटिंग प्रेस लाने का श्रेय पुर्तगालियों को जाता है)
प्रश्न 10 :- स्टेनसिल के आधार पर किस प्रिंटिंग प्रोसेस का विकास हुआ ?
उत्तर :- सिल्क स्क्रीन प्रिंटिंग का
प्रश्न 11 :- किस प्लेट को नेगेटिव के द्वारा एक्सपोज़ करते हैं ?
उत्तर :- वाईपोन प्लेट
प्रश्न 12 :- वर्तमान में लकड़ी के स्थान पर किस से ब्लॉक बनाए जाते हैं ?
उत्तर :- धातु की प्लेट से
प्रश्न 13 :- सिल्क या नायलॉन का पतला कपड़ा लकड़ी के फ्रेम में कस दिया जाता है, ऐसा किस पद्धति में किया जाता है ?
उत्तर :- सिल्क स्क्रीन प्रिंटिंग में
प्रश्न 14 :- एलायस सेनेफेडर ने पत्थर के प्रयोग से मुद्रण की लिथोग्राफी तकनीक का आविष्कार कहां किया ? उत्तर :- जर्मनी में
प्रश्न 15 :- वुडब्लॉक प्रिंटिंग का आविष्कार सबसे पहले किस देश में किया ?
उत्तर :- चीन
प्रश्न 16 :- टाइपोग्राफी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका किसने निभाई ?
उत्तर :- विलियम कैशलोन ने